Bharti Bhawan political science Class-10:Chapter-1:Question Answer:राजनीतिशास्त्र: कक्षा-10:अध्याय-1:प्रश्न उत्तर

                  •लोकतंत्र में सत्ता की भागीदारी•


                           वस्तुनिष्ठ प्रश्न


1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|

1. किस देश को सामाजिक विभेद के कारण विखंडन का सामना करना पड़ा? 
(क) श्रीलंका को
(ख) बेल्जियम को
(ग) यूगोस्लाविया को
(घ) भारत को
Ans. (ग) यूगोस्लाविया को
2. निम्नलिखित में गलत बयान कौन सा है? 
(क) लोकतंत्र में सामाजिक विभेद का राजनीति पर अवश्य प्रभाव पड़ता है|
(ख) लोकतंत्र सामाजिक विभेद के आधार पर देश को विखंडित करने में सहायक होता है|
(ग) लोकतंत्र को सामाजिक विभेद से उत्पन्न समस्याओं का हल ढ़ूंढ़ने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है|
(घ) लोकतंत्र में विभिन्न समुदाय अपनी माँगों को शांतिपूर्ण तरीके से शासन के सामने उपस्थित कर सकते हैं|
Ans. (ख) लोकतंत्र सामाजिक विभेद के आधार पर देश को विखंडित करने में सहायक होता है|
3. निम्नलिखित में सही बयान कौन सा है? 
(क) बड़े लोकतांत्रिक देशों में ही सामाजिक विभेद उत्पन्न होते हैं|
(ख) सामाजिक विभेद का राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है|
(ग) लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक ही व्यक्ति की कई पहचान होती है|
(घ) सामाजिक विभेद हमेशा लोकतंत्र के लिए घातक सिद्ध होते हैं|
Ans. (ग) लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक ही व्यक्ति की कई पहचान होती है|
4. निम्नलिखित में भारत के लिए कौन सा कथन सही है? 
(क) यहाँ धार्मिक स्वतंत्रता का अभाव है|
(ख) यहाँ धर्म की प्रधानता है|
(ग) यहाँ धर्मनिरपेक्षता का सिद्धांत है|
(घ) यहाँ धार्मिक सौहार्द का अभाव है|
Ans. (ग) यहाँ धर्मनिरपेक्षता का सिद्धांत है|
5. रंगभेद की नीति के विरुद्ध आवाज उठानेवाले कौन थे? 
(क) जार्ज डब्ल्यू बुश
(ख) अब्राहम लिंकन
(ग) मार्टिन लूथर किंग
(घ) जार्ज वाशिंगटन
Ans. (ग) मार्टिन लूथर किंग
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. लोकतंत्र में विविधता के कारण…….. विभाजन की संभावना बनी रहती है|
Ans. सामाजिक
2. ……… को सामाजिक विभेद का सबसे मुख्य कारण माना जाता है|
Ans. जन्म
3. विविधता में……… लोकतंत्र का एक गुण माना जाता है|
Ans. एकता
4. ब्रिटिश शासकों ने…… और शासन करो की नीति अपनाई|
Ans. फूट डालो
5. श्रीलंका में…….. की समस्या अभी हाल तक बनी हुई|
Ans. तमिलों
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का सही मिलान करें-


      अ                                 ब
1. भारत            (क)विभिन्न भाषाई निवासियों में                                        एकता की भावना
2. श्रीलंका         (ख)एक ही धर्म के दो समूहों में 
                                 घोर विभिन्नताएँ
3. बेल्जियम       (ग)एक ही धर्म के दो समूहों में
                              सौहार्द बना रहता है
4. नीदरलैंड        (घ) धर्मनिरपेक्ष राज्य
5. आयरलैंड       (ड़) सिंहलियों को प्राथमिकता
Ans. 1.(घ), 2.(ड़), 3.(क), 4.(ग), 5.(ख) 
4. सही/गलत का चयन करें-

1. सामाजिक विभेद का राजनीति पर प्रभाव अवश्य पड़ता है|
Ans. सही
2. भारत में सर्वधर्म समन्वय कभी देखने को नहीं मिला|
Ans. गलत
3. उत्तरी आयरलैंड में प्रोटेस्टेंटों एवं कैथोलिकों के बीच संघर्ष होता रहता है|
Ans. सही
4. यूगोस्लाविया का विखंडन सामाजिक विभेद का परिणाम है|
Ans. सही
5. बेल्जियम के लोग देश से अधिक अपनी भाषा को प्यार करते हैं|
Ans. गलत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ