Bharti Bhawan Political science Class-9:Chapter-12:Question Answer:राजनीतिशास्त्र:कक्षा-9:अध्याय-12:प्रश्न उत्तर

                     लोकतांत्रिक अधिकार



   
                          वस्तुनिष्ठ प्रश्न



1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|

1. निम्नलिखित में नागरिकों का स्वतंत्रता संबंधी सही अधिकार कौन सा है? 
(क) हथियारसहित सभा करने की स्वतंत्रता
(ख) सरकार के विरुद्ध षडयंत्र करने की स्वतंत्रता
(ग) भाषण तथा विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता
(घ) विदेश में घूमने की स्वतंत्रता
Ans. (ग) भाषण तथा विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता
2. नागरिकों को छह प्रकार की स्वतंत्रताएं दी गई है| निम्नलिखित में कौन सी स्वतंत्रता उनमें सम्मलित नहीं है? 
(क) भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
(ख) कोई वृत्ति, व्यापार, आजीविका या कारोबार करने की स्वतंत्रता
(ग)अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखने की स्वतंत्रता
(घ) संघ बनाने की स्वतंत्रता
Ans. (ग)अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखने की स्वतंत्रता
3. बेगार को निषिद्ध तथा स्त्रियों के क्रय विक्रय पर रोक कौन सा मौलिक अधिकार लगाता  है? 
(क) स्वतंत्रता का अधिकार
(ख) शोषण के विरुद्ध
(ग) समानता का अधिकार
(घ) शिक्षा एवं संस्कृति का अधिकार
Ans. (ख) शोषण के विरुद्ध
4. इनमें से कौन सा मौलिक अधिकारों के उपयोग के उदाहरण नहीं माने जा सकते हैं? 
(क) धार्मिक संस्थाओं द्वारा विद्यालयों का संचालन
(ख) मजदूरी करने के लिए एक राज्य के निवासी का भारत के दूसरे राज्य में जाना
(ग) बच्चों का माता पिता की सम्पत्ति पर अधिकार प्राप्त होना
(घ) सरकारी सेवा में स्त्री एवं पुरुष को समान वेतन दिया जाना
Ans. (ग) बच्चों का माता पिता की सम्पत्ति पर अधिकार प्राप्त होना
5. भारतीय नागरिकों को इनमें से कौन सा अधिकार है? 
(क) काम का अधिकार
(ख)अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार
(ग) जीविका का अधिकार
(घ) वृद्धावस्था में भौतिक गारन्टी का अधिकार
Ans. (ख)अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार
6. इनमें से कौन सी स्वतंत्रता भारतीय नागरिकों को नहीं है? 
(क) सरकारी निर्णयों के विरुद्ध करने की स्वतंत्रता
(ख) सत्तारूढ़ दल के विरुद्ध निर्वाचन में मत देने की स्वतंत्रता
(ग) सशक्त विद्रोह में भाग लेने की स्वतंत्रता
(घ) कोई भी पेशे अथवा कारोबार की स्वतंत्रता
Ans. (ग) सशक्त विद्रोह में भाग लेने की स्वतंत्रता
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-


1. भारत के नागरिकों को……….. प्रकार के मौलिक अधिकार प्राप्त है|
Ans. 7
2. ……… में संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटा दिया गया है|
Ans. 1978 ई०
3. विश्व में मानवाधिकार दिवस…… को मनाया जाता है|
Ans. 10 दिसम्बर
4. संघ बनाने का अधिकार…….. संबंधी अधिकार है|
Ans. स्वतंत्रता
5. …….. से कम उम्र के बच्चों को कारखाने, खान या खतरनाक काम में नहीं लगाया जा सकता है|
Ans. 14 वर्ष
6. प्राथमिक शिक्षा का अधिकार…… में मौलिक अधिकारों की सूची में सम्मिलित हुआ|
Ans. दिसम्बर 2002
Ans. 1.(ड़), 2.(घ), 3.(क), 4.(ख), 5.(ग) 
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-

        अ                                    ब

1. शिक्षा का            (क) भारत के किसी भाग में
अधिकार                       स्थायी निवास करना
2. धार्मिक स्वतंत्रता    (ख) जंगली जीवों की
का अधिकार                       रक्षा
3. स्वतंत्रता का          (ग) सरकारी अभिलेखों की
अधिकार                        प्रति प्राप्त करना
4. मौलिक कर्तव्य       (घ) मंदिर, मस्जिद तथा                                               गुरुद्वारा  में जाना
5. सूचना का            (ड़) 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों
अधिकार              के लिए शिक्षा की अनिवार्यता









4. सही/गलत का चयन करें-

1. भारत में मौलिक अधिकारों की रक्षा का भार न्यायपालिका को सौंपा गया है|
Ans. सही
2. भारत के नागरिक अपने परंपरागत पेशा को ही अपना सकते हैं|
Ans. गलत
3. संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची में रखा गया है|
Ans. गलत
4. विचार अभिव्यक्ति का अर्थ किसी को कुछ भी बोलने से की स्वतंत्रता है|
Ans. गलत
5. सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना भारतीय नागरिक का मौलिक कर्तव्य है|
Ans. सही
6. भारतीय नागरिक को उसी राज्य में रहने का अधिकार है जहाँ उसका जन्म हुआ है|
Ans. गलत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ