Bharti Bhawan Political science Class-9:Chapter-7:Question Answer:राजनीतिशास्त्र:कक्षा-9:अध्याय-7:प्रश्न उत्तर

                       संघीय कार्यपालिका




                           वस्तुनिष्ठ प्रश्न




1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|



1. भारत के राष्ट्रपति के चुने जाने की उम्र क्या है? 
(क) 21 वर्ष
(ख) 30 वर्ष
(ग) 25 वर्ष
(घ) 35 वर्ष
Ans. (घ) 35 वर्ष
2. राष्ट्रपति को कौन सलाह एवं मंत्रणा देता है? 
(क)उपराष्ट्रपति
(ख) राज्यपाल
(ग) मुख्यमंत्री
(घ) संघीय मंत्रिपरिषद
Ans. (घ) संघीय मंत्रिपरिषद
3. संघीय मंत्रिमंडल की बैठक का सभापतित्व कौन करता है?
(क) राष्ट्रपति
(ख)उपराष्ट्रपति
(ग) प्रधानमंत्री
(घ) राज्यपाल
Ans. (ग) प्रधानमंत्री
4. निम्नलिखित में कौन सी राष्ट्रपति की सही शक्ति है? 
(क)अपनी पसंद के अनुसार किसी को भी प्रधानमंत्री नियुक्त कर सकता है|
(ख) लोकसभा में बहुमत प्राप्त रहते हुए भी प्रधानमंत्री को उसके पद से हटा सकता है|
(ग) जिस सांसद को चाहे मंत्रिपरिषद का सदस्य नियुक्त कर सकता है|
(घ) दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयक को पुनर्विचार के लिए लौटा सकता है|
Ans. (घ) दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयक को पुनर्विचार के लिए लौटा सकता है|
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. भारत के प्रधानमंत्री को…… नियुक्त करता है|
Ans. राष्ट्रपति
2. उपराष्ट्रपति को निर्वाचित करनेवाली संस्था…… है|
Ans. संसद
3. संघीय मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा…… की सलाह से की जाती है|
Ans. प्रधानमंत्री
4. राष्ट्रपति कार्यपालिका का……. प्रधान है|
Ans. सांविधानिक
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-

       अ                                 ब

1. राष्ट्रपति     (क) राज्यसभा के पदेन सभापति
2. प्रधानमंत्री    (ख) संघीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति का                                   अधिकार
3. उपराष्ट्रपति    (ग) संघीय मंत्रिमंडल की बैठक का                                        सभापति
4. संघीय मंत्रिपरिषद    (घ) राज्यसभा के सदस्य
5. डा० मनमोहन सिंह       (ड़) मंत्रिमंडल स्तर के मंत्री,                                       राज्यमंत्री एवं उपमंत्री
Ans. 1.(ख), 2.(ग), 3.(क), 4.(ड़), 5.(घ) 
4. सही/गलत का चयन करें-

1. संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयक को राष्ट्रपति पुनर्विचार के लिए वापस भेज सकता है|
Ans. सही
2. सर्वप्रथम भारत में 1962 में राष्ट्रपति आपात की घोषणा की गई|
Ans. सही
3. उपराष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने का अधिकार है|
Ans. गलत
4. कम से कम 30 वर्ष की उम्र पूरी हो जाने पर ही कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति बन सकता है|
Ans. गलत
5. वित्तमंत्री की सलाह से ही राष्ट्रपति अपने अधिकारों का वास्तविक प्रयोग कर सकता है|
Ans. गलत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ