•जल संसाधन•
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|
1. इनमें राजस्थान की सबसे महत्त्वपूर्ण परियोजना कौन सी है?
(क) चंबल परियोजना
(ख) नागार्जुन सागर परियोजना
(ग) भाखड़ा नांगल परियोजना
(घ) इंदिरा गांधी नहर परियोजना
Ans. (घ) इंदिरा गांधी नहर परियोजना
2. इनमें किस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण रहा है?
(क) चंबल
(ख) भाखड़ा
(ग) कोसी
(घ) हीराकुद
Ans. (ग) कोसी
3. विश्व के कुल जल का कितना महासागरों में पाया जाता है?
(क) 96.5%
(ख) 90%
(ग) 98%
(घ) 95%
Ans. (क) 96.5%
4. प्रतिव्यक्ति प्रतिवर्ष जल उपलब्धता के संदर्भ में विश्व में भारत का कौन स्थान है?
(क) 182 वां
(ख) 150 वां
(ग) 132 वां
(घ) 100 वां
Ans. (ग) 132 वां
5. वर्षा जल संग्रहण के ढ़ाचों को हर घर में बनाना किस राज्य में कानूनन अनिवार्य है?
(क) बिहार
(ख) तमिलनाडु
(ग) पश्चिम बंगाल
(घ) मध्य प्रदेश
Ans. (ख) तमिलनाडु
6. भारत सरकार ने कब राष्ट्रीय पेयजल मिशन चालू किया?
(क) 1956 में
(ख) 1966 में
(ग) 1976 में
(घ) 1986 में
Ans. (घ) 1986 में
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. हीराकुद परियोजना……… पर है|
Ans. महानदी
2. संसार की सबसे लंबी नहर का नाम……….. है|
Ans. इंदिरा गाँधी नहर
3. भाखड़ा बांध की ऊँचाई……… मीटर है|
Ans. 226
4. जल प्रदूषण का एक कारण है…….. |
Ans. औद्योगिक कचरा
5. ……. से प्रदूषण मुक्त ऊर्जा प्राप्त होती है|
Ans. जलविद्युत
6. गंगानगर…….. (राज्य) में है जहाँ की प्यासी भूमि……. नहर के जल से तृप्त होने लगी है|
Ans. राजस्थान, इंदिरा गाँधी
7. दक्षिण भारत में नहरों द्वारा सिंचाई नदियों के……. भाग में की जाती है|
Ans. डेल्टाई
8. नागार्जुन सागर परियोजना…….. नदी पर है|
Ans. कृष्णा
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-
अ ब
1. गाँधी सागर (क) सतलज
2. नागार्जुन सागर (ख) महानदी
3. इंदिरा गाँधी नहर परियोजना (ग) चंबल
4. हीराकुद परियोजना (घ) कृष्णा
Ans. 1.(ग), 2.(घ), 3.(क), 4.(ख)
0 टिप्पणियाँ