Bharti Bhawan political science Class-10:Chapter-2:Question Answer:राजनीतिशास्त्र: कक्षा-10:अध्याय-2:प्रश्न उत्तर

        •जलीय, लैंगिक एवं सांप्रदायिक विभेद का                              लोकतांत्रिक राजनीति पर प्रभाव•
   

  
                        वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग, घ) लिखें|



1. समाज में लैंगिक विभेद का अर्थ किससे स्पष्ट होता है? 
(क) महिलाओं को मताधिकार से वंचित रखना
(ख) महिलाओं एवं पुरुषों की जनसंख्या का अनुपात
(ग) समाज द्वारा महिलाओं और पुरुषों के लिए निर्धारित भूमिका
(घ) महिला और पुरुष के मध्य जैविक अंतर
Ans. (क) महिलाओं को मताधिकार से वंचित रखना
2. भारत में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था निम्नलिखित में किस संस्था में की गई? 
(क) राज्यसभा
(ख) लोकसभा
(ग) पंचायत राज की संस्थाएँ
(घ) राज्य विधानमंडल
Ans. (ग) पंचायत राज की संस्थाएँ
3. सांप्रदायिकता का सही अर्थ क्या है? 
(क) अपने धर्म में निष्ठा
(ख) अपने धर्म को सभी से श्रेष्ठ समझना
(ग) धार्मिक प्रचार
(घ) धर्मनिरपेक्षता
Ans. (ख) अपने धर्म को सभी से श्रेष्ठ समझना
4. धर्मनिरपेक्ष राज्य के संबंध में कौन सा कथन गलत है? 
(क) धर्म के आधार पर भेदभाव नही ं किया जाता है|
(ख) राज्य का कोई एक अपना धर्म होता है|
(ग) सभी लोगों को अपना अपना धर्म मानने और उसके अनुसार आचरण करने का अधिकार होता है|
(घ) दूसरे धर्म पर आघात पहुँचाए बिना अपने अपने धर्म के प्रचार का अधिकार होता है|
Ans. (ख) राज्य का कोई एक अपना धर्म होता है|
5. स्विट्जरलैंड में महिलाओं को मताधिकार कब प्राप्त हुआ? 
(क) 1951 में
(ख) 1961 में
(ग) 1971 में
(घ) 1981 में
Ans. (ग) 1971 में
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-


1. भारत की संपूर्ण जनसंख्या में…… प्रतिशत महिलाएँ हैं|
Ans. 48.50
2. 2011 की जनगणना के अनुसार,…….. प्रतिशत महिलाएँ साक्षर है|
Ans. 65.6
3. ……. में राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम बना|
Ans. 1990
4. भारत में पंचायती राज की संस्थाओं में महिलाओं के लिए……. स्थान सुरक्षित कर दिया गया है|
Ans. एक तिहाई
5. गणेश शंकर विद्यार्थी को 1931 में……. का शिकार होना पड़ा|
Ans. सांप्रदायिक दंगा
6. अपने धार्मिक हितों के लिए…… का बलिदान कर देना ही सांप्रदायिकता है|
Ans. राष्ट्रहित
7. ………. में बांग्लादेश का उदय हुआ|
Ans. 1971
3. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का सही मिलान करें-


      अ                                         ब

1. 1928               (क) मुस्लिम लीग की स्थापना
2. 1971               (ख) ड्वाकरा
3. 1975               (ग) स्विट्जरलैंड में महिलाओं
                                   को मताधिकार
4. 1987               (घ)ब्रिटेन में सार्वजनिक वयस्क                                    मताधिकार को मान्यता
5. 1906            (ड़)राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन
6. 1982              (च)अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष
Ans. 1.(घ), 2.(ग), 3.(च), 4.(ड़), 5.(क), 6.(ख) 
4. सही/गलत का चयन करें-

1. आज भी भारत में महिलाओं को गृहलक्ष्मी जैसा स्थान प्राप्त है|
Ans. गलत
2. भारत में सती प्रथा को कानूनी मान्यता प्राप्त है|
Ans. गलत
3. 2011 में एक हजार पुरुष पर नारियों की संख्या 943 है|
Ans. सही
4. केरल में पुरुष से अधिक नारियों की संख्या है|
Ans. सही
5. भारतीय संविधान में धर्म के आधार पर भेदभाव की मनाही है|
Ans. सही
6. भारत में नागरिकों को अपना अपना धर्म मानने की मनाही है|
Ans. गलत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ