प्रश्नावली-19
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें—–
(a)दंडों के निर्माण में लंबाई का महत्व होता है या चौड़ाई का?
(b)क्या दंड आलेख में क्षैतिज दंड भी खींचे जा सकते हैं?
(c)क्या असमान वर्ग मापों की स्थिति में भी आयत चित्र खींचा जा सकता है?
(d)समान वर्ग मापों की स्थिति में आयतों के क्षेत्रफल और बारंबारताओं में क्या संबंध होता है?
(e)क्या आयत चित्र बनाने में वर्गों का अतिव्यापी (संतत) होना जरूरी है?
(f)क्या एक अनतिव्यापी वर्गों वाले वितरण का बिना वर्गों को अतिव्यापी बनाए बारंबारता बहुभुज बनाया जा सकता है?
Answer:—-
(a)लंबाई का (b)हां (c)हां (d)समानुपाती (e)हां (f)हां
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें—-
(a)समान वर्ग माप की स्थिति में आयत चित्र में आयतों की ऊँचाईयां बारंबारताओं के…. होती है
(b)समान वर्ग माप की स्थिति में आयत चित्र में आयतों के क्षेत्रफल संगत बारंबारताओं के… होती है|
(c)आयत चित्र बनाने में वर्गों को…. होना चाहिए
(d)बारंबारता बहुभुज खींचने में बिंदुओं को…. निर्देशांक वर्ग के वर्ग चिह्नों को लिया जाता है|
Answer:—
(a)समानुपाती (b)समानुपाती (c)अतिव्यापी
(d)x-अक्ष
3. नीचे दिए गए आलेख कुछ बच्चों के जन्म दिन के कुछ महीने और उस महीने जन्म लेनेवाले बच्चों की संख्या दर्शाता है| आलेख देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर दें—
(a)सबसे अधिक बच्चे किस महीने में जन्में?
(b)किस महीने में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या बराबर है?
(c)किस महीने में 3 बच्चे जन्में?
Answer:—
(a) मई
(b) मार्च, अप्रैल
(c) जनवरी
4.एक परिवार जिसकी मासिक आय 2000 रुपये है, ने पिछले महीने विभिन्न पदों में निम्न सारणी के अनुसार खर्च किया|
मद खर्च (हजार रुपये में)
किराया 5
शिक्षा 5
परचून का समान 4
दवाइयाँ 2
ईंधन 2
मनोरंजन 1
विविध 1
इन आंकड़ों का दंड आलेख बनाएं|
उत्तर:—–
5. पांच अंचलों के विद्यार्थियों द्वारा राष्टझीय छात्रवृत्ति पाने का प्रतिशत भाग निम्नलिखित हैं—-
अंचल प्रतिशत
उत्तर 35
दक्षिण 12
केन्द्रीय 15
पूरब 20
पश्चिम 18
इन आंकड़ों को दंड आलेख में दिखाइए
उत्तर:—-
6. मिलों में हड़ताल के कारणों पर हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण में अनुसंधान कर्ता ने निम्नलिखित आंकड़े एकत्रित किए—–
कारण प्रतिशत घटना
आर्थिक 58
व्यक्तिगत 16
राजनीतिक 10
प्रतिद्वंदिता 6
इन आंकड़ों का एक दंड आलेख बनाएं
उत्तर:—-
7.एक कंपनी द्वारा विभिन्न वर्षों में बनाए गए मालवाही एवं यात्रियों के लिए डिब्बों की संख्या निम्नलिखित थी—-
वर्ष मालवाही यात्रियों के लिए
1995 205 100
1996 280 125
1997 310 150
1998 290 115
उत्तर:—–
8. 40 व्यक्तियों के भार का बंटन निम्नलिखित हैं–
भार( किग्रा में ) व्यक्तियों की संख्या
50-55 12
55-60 8
60-65 5
65-70 4
70-75 5
75-80 6
कुल=40
इस वितरण को आयत चित्र द्वारा दिखाएं|
उत्तर:—-
9. निम्नलिखित बारंबारता वितरण को आयत चित्र से प्रदर्शित करें—–
वर्ग अंतराल बारंबारता
10-14 300
15-19 980
20-24 800
25-29 580
30-34 290
उत्तर:—-
10. निम्नलिखित बारंबारता बंटन को आयत चित्र से प्रदर्शित करें—–
प्राप्तांक विद्यार्थियों की संख्या
0-20 10
20-40 15
40-60 12
60-80 5
80-100 8
उत्तर:—–
11. किसी प्रश्न को हल करने में 25 विद्यार्थियों द्वारा लगा समय (सेकेण्डों में) निम्नलिखित हैं—
16,20,26,27,28,30,37,33,40,38,46,42,
43,48,49,46,53,50,60,59,58,64,52,20
10 सेकेंड लंबाई के वर्ग अंतराल लेकर बंटन की बारंबारता सारणी बनाएं और फिर बंटन को आयत चित्र में दिखाएं—-
उत्तर:—-
वर्ग अंतराल बारंबारता
10-20 1
20-30 5
30-40 4
40-50 8
50-60 5
60-70 2
12. निम्न सारणी में 100 पूर्णांक के एक पत्र में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर एक बारंबारता वितरण दिया गया है| इस वितरण का आयत चित्र खींचे|
प्राप्तांक विद्यार्थियों की संख्या
0-10 5
10-20 10
20-30 4
30-40 6
40-50 7
50-60 3
60-70 2
70-80 2
80-90 3
90-100 9
उत्तर:—-
13. एक परीक्षा में 51 विद्यार्थियों द्वारा 100 में से प्राप्त अंक नीचे की सारणी में दिए गए हैं|
प्राप्तांक विद्यार्थियों की संख्या
0-10 5
10-20 10
20-30 4
30-40 6
40-50 7
50-60 3
60-70 2
70-80 2
80-90 3
90-100 9
कुल=51
इस बारंबारता सारणी का बारंबारता बहुभुज खींचे|
उत्तर:—-
14. 36 विद्यार्थियों के भार निम्न सारणी में दिए गए हैं—-
भार में विद्यार्थियों की संख्या
30.5-35.5 9
35.5-40.5 6
40.5-45.5 15
45.5-50.5 3
50.5-55.5 1
55.5-60.5 2
इन आंकड़ों का आयत चित्र और बारंबारता बहुभुज खींचे|
उत्तर:—-
15. ग्राम मौदह चतुर के 150 श्रमिकों के घर के सप्ताहिक खर्च का बंटन निम्नलिखित हैं—-
खर्च रू में श्रमिकों की संख्या
100-150 25
150-200 40
200-250 33
250-300 28
300-350 16
350-400 8
कुल=150
उत्तर:—–
16. सुमेरगंज में कैंसर के रोगियों पर किए गए अध्ययन से निम्नलिखित आंकड़े प्राप्त हुए| इनके लिए बारंबारता बहुभुज बनाएं|
आयु (वर्ष में) रोगियों की संख्या
30-39 2
40-49 3
50-59 15
60-69 21
70-79 18
उत्तर:—–
17. पातेपुर गाँव में निर्वाह खर्च सूचकांक का अध्ययन करने के लिए निम्नलिखित साप्ताहिक प्रेक्षण किए गए|
निर्वाह खर्च सूचकांक सप्ताहों की संख्या
140-150 5
150-160 10
160-170 20
170-180 9
180-190 6
190-200 2
इन आंकड़ों का बिना आयत चित्र बनाएं एक बारंबारता बहुभुज खींचे|
उत्तर:—-
18. सेहान उच्च विद्यालय के दो सेक्सनों और के विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों को नीचे की सारणी में दी गई है|
सेक्सन A सेक्सन B
अंक बारंबारता अंक बारंबारता
0-10 3 0-10 5
10-20 9 10-20 19
20-30 17 20-30 15
30-40 12 30-40 10
40-50 9 40-50 1
उपर्युक्त आंकड़े को दो बारंबारता बहुभुजों की सहायता से दोनों सेक्सनों के विद्यार्थियों के प्राप्तांक निरूपित करें|
Answer:—-
प्राप्तांक वर्ग चिह्न सेक्सनA सेक्सनB
0-10 5 3 19
10-20 15 9 19
20-30 25 17 15
30-40 35 12 10
40-50 45 9 1
0 टिप्पणियाँ